एक गांव में एक गरीब जादूगर 'विमल' रहता था। जो हमेशा, अमीर होने के लिए शहर के लोगों को जादू दिखाया करता था और जादू पकड़ने वाले को वह जादूगर इनाम देता था। वह जादूगर अपने ट्रिक को इतने अच्छे से करता था कि उसे कोई भी नहीं पकड़ पाता। एक दिन शहर में उसे एक लड़का कमल मिला जिसने उस जादूगर की ट्रिक सबके सामने बता दिया। कमल ने उस जादूगर को एक कार्ड दिया और बिना इनाम लिए ही वहां से चले गया। उस कार्ड पर एक नंबर लिखा था, उसके नीचे एक लाइन "धन पाने के लिए जादू की नहीं इस खेल को जीतने की जरूरत है।" जैसे ही विमल उस नंबर पर कॉल करता है, उसे एक मैसेज मिलता है। जिस पर उसे एक एड्रेस पर बुलाया जाता है। जैसे ही विमल उस एड्रेस पर पहुंचता है। उसे वहां पर और भी लोग मिलते हैं। जो इस खेल को खेलने के लिए बुलाए गए थे। सबको एक स्पीकर से बताया जाता है कि जो भी इस खेल को जीतेगा उसे 10 मिलियन रूपए का ईनाम दिया जाएगा। उन लोगों को इस खेल के बारे में सोचने के लिए एक दिन का समय दिया गया। उसके बाद बाद सबको एक नाम और पासवर्ड दिया गया जिससे वे लोग अपने कमरे में पहुंच गए।
विमल का कोड नेम था द मैजिशियन और पासवर्ड था ड्रीम। विमल के कमरे में एक गैस रिलीज की गई जिससे वह बेहोश हो जाता है। विमल को अलार्म की आवाज आई और जब वह सो कर उठा तो वह अपने सपनों के घर में सो रहा था। वह बहुत ही अमीर था, विमल द मैजिशियन कंपनी का मालिक था। विमल ने देखा कि उसकी कंपनी का बड़ा पोस्टर शहर की दीवार पर लगा हुआ था। विमल फिर से बेहोश हो जाता है और जब वह जागता है तो वह फिर से अपने कमरे में पहुंच गया। असल में विमल अब तक उस गैस की वजह से हलूसनेट कर रहा था।
ऐसे ही सब लोगों ने अपने सपनों को हलूसनेट किया। इसे देखने के बाद सभी लोग गेम खेलने के लिए तैयार थे। उनसे कुछ पेपर पर साइन कराए गए और उसके बाद उनके गर्दन पर एक चिप लगा दी गई। सबको एक हॉल में बुलाया गया और उनको अनुदेश दिया गया कि उन्हें 24 घंटों तक बिना खाना पानी के साथ सोना नहीं था। उनके हॉल में एक 24 घंटे का टाइमर सेट हो जाता है और उसके बाद एक गैस रिलीज की गई जिसकी वजह से लोग हलूसनेट करने लगे। सभी लोग वापस में ही लड़ने लगे।
विमल अपने आप को एक खंडहर के छत पर पाता है और उसके सामने खूंखार भेड़िए थे जो उस पर हमला कर रहे थे बदले में विमल भी उन पर एक डंडे से झपट रहा था। समय गुजरने के साथ विमल को समझ आया कि वह जो भी देख रहा है। वह सच नहीं वह उसका हेलुसिनेशन है। इसलिए विमल अपने आप को शांत करने की कोशिश कर रहा था। अब गैस का प्रभाव कम हो गया जिससे सभी लोगों ने देखा कि वे सभी वापस की लड़ाई में घायल हो गए हैं 20 घंटे बीत जाने के बाद एक लड़की को नींद आ गई और उसकी चिप फट गई जिससे उस लड़की की मौत हो गई। यह देखकर सब लोग डर गए।
कुछ लोग इस गेम से भागने की कोशिश करने लगे जिससे उनकी चिप भी फट गई और उनकी मौत हो गई। यह सब देखकर लोग डर गए और चुपचाप बैठ गए। टाइमर के खत्म हो जाने के बाद बचे हुए लोगों को अब खाना पानी दिया गया और 4 घंटे आराम करने को कहा गया। विमल को इन चार घंटों में बिल्कुल भी नींद नहीं आई किसी को भी नहीं पता कि उनके साथ आगे क्या होगा। 4 घंटे बाद सभी लोगों को हॉल में बुलाया जाता है। उन सबको अगले 24 घंटों तक बिना सोए शांत रहते हुए पजल को सॉल्व करना होगा। उन सबको एक पजल सॉल्व करने के बाद दूसरा दिया जाता। जो सबसे कम पजल सॉल्व करेगा उसे गेम से बाहर कर दिया जाएगा। विमल को एक पजल दिया गया जिसके बाद वह अपने आप एक पहाड़ी पर पाता है जहां एक दलदल में वह फंस गया उसके सामने उस दलदल से निकलने का कोई रास्ता नहीं था। वह अपने आप को शांत करने की कोशिश करता है और पूरे ध्यान से पजल सॉल्व करने लग गया। जिसके बाद वह दलदल से बाहर आ गया और अपने आप को उसी कमरे में पाता है।
एक कहानी के बाद दूसरी कहानी के पजल उनके सामने आते गए। अंत में एक लड़का जो सबसे कम पजल सॉल्व कर पाया उसकी चिप फट गई और वह मर गया। इसके बाद सबको खाना पानी दिया गया और चार घंटे के लिए आराम करने को कहा गया।
अगले राउंड में जाने से पहले विमल के कमरे में कुछ लोग आते हैं जो उसे एक इंजेक्शन दे कर जगा देते हैं। जागते ही विमल को मालूम हुआ कि वह अपने ही वीडियो गेम "द मैजिशियन" में था। विमल ने पिछले 6 घंटों में गेम में बिल्कुल भी आराम नहीं किया था जिस वजह से उसे जगा दिया गया जिसके बाद विमल को एक इंजेक्शन दिया गया और विमल को नींद आ गई और जब वह जागा तो वह एक मानसिक चिकित्सालय में था। जहां पर वह सभी से गेम के बारे में पूछने लगा तो सभी ने उसे कहा हम किसी गेम के बारे में नहीं जानते।
विमल को यकीन हो गया कि वह चीज़ों को हेलुसिनेशन कर रहा है। इसलिए वह खिड़की से कूदने लगा जिस पर वहां के स्टाफ गार्ड ने उसे रोका और उसकी दवा की डॉज उसे एक इंजेक्शन से दे दिया। उसके बाद उसे थेरपिस्ट के पास ले गए। वह गेम के बारे में उनसे बात करने लगा। थेरपिस्ट ने उसे विश्वास दिलाया कि उसे स्किजोफ्रेनिया है और वहां कोई भी गेम नहीं चल रहा है। यह सब उसके दिमाग का हेलुसिनेशन है। उसके बाद जब विमल घर आया तो वह अपने पुराने जॉब लोगों को जादू की ट्रिक दिखाने लगा और बहुत सारे पैसा कमाने की सोचने लगा। जब उसने अपने मैजिक सूट के जेब में हाथ रखे तो उसे वहां वही कार्ड मिला। जिस पर लिखा था "धन पाने के लिए जादू की नहीं इस खेल को जीतने की जरूरत है।"
विमल यह सब जानकारी अपने थेरपिस्ट को देता है। लेकिन कोई भी उसके बात का भरोसा नहीं करते। इतने सबकुछ होने के बाद भी थेरपिस्ट विमल को को विश्वास नहीं दिला पाए कि वह जादूगर नहीं है और विमल हमेशा अपने आप को एक जादूगर समझता था। जो लोगों को अपने जादू की ट्रिक दिखाया करता। जबकि विमल एक बैचलर ऑफ़ मेडिसिन ऐंड बैचलर ऑफ़ सर्जरी का स्टूडेंट था।
जिसने शहर की भीड़ से कुछ ही दूर पर एक गांव में एक कमरा किराया पर लिया था। जहां पर वह अकेले रहता था। विमल के स्वास्थ्य में सुधार आने पर कुछ दिन बाद विमल के परिवार वाले विमल से मिलने आए तो विमल ने उन्हें पहचानने से मना कर दिया। जबकि अब विमल उन्हें पहचान पा रहा था। उसे अपनी पिछली जिंदगी याद आ रही थी। लेकिन विमल ने किसी को भी पहचानने से इंकार कर दिया। हॉस्पिटल के स्टाफ ने विमल को मनोचिकित्सक के पास ले गए।
मनोचिकित्सक ने विमल के घर वालों को बताया कि विमल को स्किजोफ्रेनिया हुआ जिसके वजह से इसमें डिसोसिएटिव आइडेंटिटी डिसॉर्डर के लक्षण विकसित हो गए हैं। इसके बाद विमल को उसी के रूम पर छोड़ दिया जाता है और वह अपनी पढ़ाई छोड़ कर लोगों को मैजिक ट्रिक दिखाने लग जाता है। उनसे कमाए गए पैसों से वह अपने जरूरत की चीजें खरीद लेता है। विमल आज भी अपनी जादू की ट्रिक से बहुत सारे पैसे कमाने का सपना देखता है। वह सभी से उस लाइन को कहता है ""धन पाने के लिए जादू की नहीं इस खेल को जीतने की जरूरत है।"
0 टिप्पणियाँ