चारों तरफ रेगिस्तान धरती से वृक्ष और पानी खत्म होते जा रहे हैं। जलवायु परिवर्तन और परमाणु युद्ध से धरती बंजर होती गई। सयाना और उसका परिवार इस घोर संकट में जीवित रहने का प्रयास कर रहे हैं वह धरती पर घूमते और पानी भोजन की तलाश करते उनके पास एक पुराना वाहन था जिस से वह दुनिया की यात्रा करते। एक दिन वह एक ऐसे टापू पर जा पहुंचे जहां जीवित रहने के लिए सब कुछ था लेकिन वहां रहना हर किसी के लिए संभव नहीं था वहां सिर्फ दुनिया भर के अमीर रहते थे उन्होंने उसकी सुरक्षा के लिए ऊंची ऊंची दिवारे बना रखी थी और वहां तक पहुंचना हर किसी के लिए संभव नहीं था वहां रहने के लिए बहुत 100 सीरम देने पड़ते जिससे वहां रहने वाले इंसानों की आयु बढ़ती थी। यह सीरम एलियन धरती पर लाए थे और जब एलियन वापस जा रहे थे तो उनसे एक सीरम वहीं छूट गया। जिसका प्रयोग वैज्ञानिकों ने इंसानों पर किया और उनकी आयु बढ़ने लगी लेकिन इसमें सबसे बड़ी समस्या थी की यह सीरम 100 लोगों के शोषण से बनाया जा सकता था।
अमीरों ने खूब सारा पैसा खर्च किया और एक ऐसी मशीन बनाई गई जिससे आम लोगों को जोड़ा गया जो उनके शरीर से एक रसायन निकालते थे। जिससे अमीरों की आयु बढ़ सके। लेकीन घटती आबादी और मशीन से लोगों के शरीर पर बढ़ रहे दुष्प्रभाव से कोई मशीन में नहीं जाता था। बढ़ते रेगिस्तान में अमीरों ने अपने लिए एक टापू बनाया जहां हर वह सुविधा थी जो अन्य जगह धरती पर उपलब्ध नहीं थी। अमीरों की एक प्लान था की जिसे भी टापू पर अपने लिए घर चाहिए उसे 100 सीरम की शीसी उन अमीरों को देनी पड़ेगी जो बहुत अधिक थी। लेकिन सयाना अपने परिवार के साथ उस टापू पर जाना चाहती थी जिससे उसे हर सुविधा मिले और उसकी आयु भी बढ़ सके। इसलिए अब उसे 100 लोगों को ढूंढना होगा जिनका वह शोषण करके एक सीरम की शीशी बना सके ऐसे ही करके उसे 100 सीरम बनाने है। अधिकांश लोग तैयार थे और टापू पर घर खरदीने के लिए 100 सीरम की शीशी दे रहे थे। सयाना बहुत परेशान है अब सयाना को आवाज आती है की अपनी आंख धीरे धीरे खोलो जब सयाना अपनी आंख खोलती है तब देखती है की दुनिया तो हरी भरी है और यह एक सम्मोहन की अवस्था थी यह प्रयोग एक गुप्त संस्था कर रही थी जो भविष्य के लिए लोगों को तैयार कर रही थी।
0 टिप्पणियाँ